मई में अमेरिका को भारत का निर्यात 16.93% बढ़ा, आयात में 5.76% की गिरावट

नई दिल्ली (16 जून): वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 में अमेरिका को भारत का वस्तु निर्यात 16.93% बढ़कर 8.83 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि इस अवधि में अमेरिका से आयात 5.76% गिरकर 3.62 अरब डॉलर दर्ज किया गया।

अप्रैल-मई 2025 की अवधि में भारत का अमेरिका को कुल निर्यात 21.78% बढ़कर 17.25 अरब डॉलर रहा। वहीं अमेरिका से भारत का आयात 25.8% बढ़कर 8.87 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

अमेरिकी टैरिफ का भारत पर असर सीमित:
वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि अमेरिका द्वारा इस्पात, एल्युमिनियम और ऑटो पार्ट्स पर लगाए गए उच्च शुल्क का भारत पर सीमित प्रभाव पड़ा है क्योंकि भारत से इन वस्तुओं का निर्यात अमेरिका को बहुत अधिक नहीं होता।

यह आंकड़े भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते व्यापारिक संबंधों को दर्शाते हैं, साथ ही यह भी संकेत देते हैं कि भारतीय निर्यातक अमेरिका के बाजार में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.