भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम संगठन की बैठक, सर्किल रेट बढ़ाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

आज दिनांक 11/01/2026 को प्रातः 11:00 बजे इंडिया शूटिंग एकादमी, मनोटा में भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट भूपेन्द्र चौधरी ने संबोधित किया।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है, ताकि किसान, मजदूर, व्यापारी और युवाओं की समस्याओं को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखा जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पिछले 10 वर्षों से जमीन के सर्किल रेट नहीं बढ़ाए हैं, जो किसानों के साथ सीधा धोखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही जमीनों के सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगा।

बैठक में संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर श्री मनोज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ, अंकुर नेहरा नगर अध्यक्ष, सोंहन पाल नेहरा ब्लॉक अध्यक्ष, गौरव चौधरी नगर उपाध्यक्ष, सुबोध जैन कोषाध्यक्ष, पुनीत चौधरी ब्लॉक सचिव, विक्रांत चौधरी शेरपुर ग्राम अध्यक्ष, प्रदीप चौधरी वार्ड-23 अध्यक्ष, अरविंद कुमार वार्ड-2 अध्यक्ष, सन्नी गोस्वामी वार्ड-33 अध्यक्ष, रणवीर चौधरी, ओमवीर चौधरी सहित अन्य सम्मानित साथी मौजूद रहे।

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों के हित में संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.