जल्द दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: हरीश गंगवार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा
रामपुर। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रगान गाया गया और देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ वातावरण गूंज उठा।
शुक्रवार को राम विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। कार्यालय को राष्ट्रध्वज और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया। इसके बाद जिलाध्यक्षी हरीश गंगवार ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमें उनके बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण के लिए संकल्प लें। उन्होंने कहा कि आज भारत तेजी से विकास की राह पर है। कुछ दिनों में देश दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएगा, लेकिन इसके लिए सभी देशवासियों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास के साथ ही साथ ही ढांचागत विकास की दिशा में भी व्यापक स्तर पर कार्य चल रहा है। सड़कें, पुल, आधुनिक रेल यातायात आदि क्षेत्रों में भी देश उन्नति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, जिला महामंत्री अशोक विश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, प्रमोद आहूजा, विकास दीक्षित, प्रदीप गुप्ता, अर्जित सक्सेना, लाला सिंह प्रजापति, राजीव मांगलिक, अवधेश शर्मा, कुंवर बहादुर राजपूत, अर्जुन रस्तोगी, अन्नू सक्सेना, अनुज सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
