नारायनपुर बाज़ार रेलवे स्टेशन पर पैदल उपरिगमी पुल एवं सिंगरौली – वाराणसी जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ
रोहित यादव की रिपोर्ट
अनुप्रिया पटेल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुये कहा कि रेलवे लोगों की यात्रा को सुरक्षित, सुखद और आरामदायक बनाने किए लिए लगातार कार्य कर रही है। ट्रेनों की गति को 130 किलोमीटर प्रतिघंटा से बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा करने पर त्वरित कार्य किया जा रहा है और साथ ही संरक्षा बढ़ाने के लिए तेजी से आरओबी व आरयूबी का निर्माण भी किया जा रहा है। नारायनपुर बाज़ार रेलवे स्टेशन पर सिंगरौली – वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव से क्षेत्र के लोगों को सिंगरौली और वाराणसी से संपर्क आसान हो जाएगा जिससे क्षेत्र में शिक्षा, व्यापार और रोजगार को बढ़ाने में सहायक होगा।
दिनांक 22.02.2024 से गाड़ी संख्या 13346/45 सिंगरौली – वाराणसी – सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस का नारायनपुर बाज़ार रेलवे स्टेशन पर ठहराव का विवरण निम्नवत है :-