मुख्य महिला आरक्षी कांस्टेबल की हत्या में पति पुलिस कांस्टेबल और बहनोई निकला हत्यारा 

सिविल लाइन पुलिस ने दो को भेजा जेल, माल बरामद

रामपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में तैनात महिला मुख्य आरक्षी की हत्या कर शव को रामगंगा नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति सोनू, जो कि यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल है, और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और आई-20 कार को भी बरामद किया है। पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

*क्या है मामला?
मृतका महिला मुख्य आरक्षी की गुमशुदगी की रिपोर्ट 15.10.2024 को उसके पति सोनू कुमार ने थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई थी। 18.10.2024 को मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र में रामगंगा नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला, जिसकी पहचान मृतका के परिवारजनों ने महिला मुख्य आरक्षी के रूप में की।

मृतका की मां ने अपने दामाद सोनू पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि सोनू ने अपने बहनोई ब्रजपाल उर्फ बंटी के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। यह हत्या प्रेम प्रसंग की आशंका के चलते की गई थी।

*गिरफ्तारी और बरामदगी *
सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों—सोनू और ब्रजपाल उर्फ बंटी—को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्त रंजित चाकू और कार आई-20 भी बरामद कर ली गई। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.