रामपुर में हजरत शाह अब्दुल वहाब बगदादी रहमतुल्ला अलैह के सालाना उर्स पर अकीदतमंदों ने की चादरपोशी, मांगी दुआएं

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

रामपुर के मोहल्ला पंखे वालान स्थित मजार हजरत शाह अब्दुल वहाब बगदादी रहमतुल्ला अलैह के सालाना उर्स के अवसर पर बड़ी संख्या में जायरीनों ने पहुंचकर मजार पर चादरपोशी की और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे के लिए हाथ उठाकर दुआएं मांगीं।

उर्स के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हजरत किबला सैयद अनस साहब ने बयान पेश किया। बयान के बाद उन्होंने विशेष दुआ कराई, जिसमें मौजूद अकीदतमंदों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। इस दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।

उर्स में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे। पूरा आयोजन धार्मिक श्रद्धा, अकीदत और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.