वर्ष 2025 में सिरसा पुलिस ने करीब 30 करोड़ो रुपए के मादक पदार्थ बरामद,365 मामले दर्ज 681 नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा  

ऐलनाबाद, 31 दिसंबर (एम पी भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि वर्ष 2025 की अवधि के दौरान सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों, मेडिकल नशा बेचने वालों तथा अन्य गैर कानूनी धंधा में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ ताबड़-तोड़ कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों पर पूर्ण रूप से शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभाई है, जिसके काफी सार्थक परिणाम भी सामने आए है । एक वर्ष की अवधि के दौरान अनेक तस्करों को काबू कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजकर 30 करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। जिला पुलिस द्वारा जहां नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है, वहीं पर सिरसा पुलिस की ओर से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से उन्हें जागरूक भी किया गया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि साल 2025 की अब तक करीब एक वर्ष की अवधि के दौरान सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 365 मामले दर्ज कर नशा तस्करी में संलिप्त 681 लोगों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है । उन्होंने बताया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जे से सिरसा पुलिस ने 10 किलों 997 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 27 किलो 855 ग्राम अफीम,करीब 2861 किलो 645 ग्राम डोडा व चूरापोस्त, 60 किलो गांजा पत्ती जबकि मेडिकल नशा बेचने वालों के खिलाफ भी शिकंजा कसते हुए 2 लाख 44 हजार 801 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए गए है । इस अवधि के दौरान शराब तस्करों व खुर्दा संचालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर आबकारी अधिनियम के तहत 188 मामलें दर्ज कर 210 लोगों के कब्जा से 10416 बोतल अंग्रेजी वाइन, 6914 बोतल देसी शराब, 581 बोतले अवैध शराब,9242 बोतल बीयर,4615 लीटर लाहन बरामद किया है । सिरसा पुलिस ने बीते वर्ष अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष पखवाड़ा चलाकर 54 मामले दर्ज कर 77 लोगों को काबू कर उनके कब्जा से 54 अवैध हथियारों का जखीरा बरामरद कर 286 जिंदा कारतूस इसके अलावा 2 मैगजीन बरामद कर संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए है । बीते वर्ष सिरसा पुलिस द्वारा सार्जवनिक जगहों पर जुआ व सट्टा खाई वाली करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 79 मामले दर्ज कर 155 लोगो को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 26 लाख 84 हजार 885 रुपए की नगद राशि बरामद की है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि 15 अपराधिक गैंगों का पर्दाफाश करते हुए 13 ईनामी बदमाशों सहित 226 भगौड़ों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से करीब 14 लाख 43 हजार 450 रुपए की चल व अचल संपति बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.