रामपुर में अवैध खनन का खेल जारी, आधी रात को रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर।  योगी सरकार में सख्ती के दावों के बावजूद रामपुर जिले में अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में आधी रात को कोसी नदी से रेत-बालू का अवैध खनन लगातार जारी है।

जानकारी के मुताबिक खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए धड़ल्ले से कोसी नदी से रेत निकाल रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि माफियाओं को पुलिस का कोई डर नहीं दिख रहा और प्रशासनिक सख्ती के बावजूद यह अवैध कारोबार जारी है।

वहीं थाना सिविल लाइन पुलिस ने देर रात करीब दो बजे कार्रवाई करते हुए रेत से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों वाहनों को थाने के बाहर खड़ा कर दिया और मौके से तीनों ड्राइवरों को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियां थाना सिविल लाइन के सामने से ही गुजर रही थीं, जिससे इलाके में अवैध खनन की सक्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर सख्ती के बावजूद खनन माफिया कब तक ऐसे ही बेखौफ होकर अवैध खनन करते रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.