चाँदी के सिक्को में ईमान बेच दिया! हरियाणा की सियासत पर तीखा बयान: क्रॉस वोटिंग और दल-बदल पर उठा विवाद
गुस्ताखी माफ हरियाणा – पवन कुमार बंसल
क्रॉस वोटिंग करने वाले वेश्याओं से भी बदतर – वे तो मजबूरी में धंधा करती हैं लेकिन इन्होंने तो चाँदी के सिक्को में ईमान बेच दिया
क्रॉस वोटिंग करने वाले वेश्याओं से भी बदतर।
वेश्या हमारी माँ, बहन और बेटी तो मजबूरी में धंधा करती है, लेकिन इन माननीयों ने तो चाँदी के सिक्कों में अपना ईमान बेच दिया।
भाजपा भी नंगी हो गई है। बेशर्मी से विधायक खरीदे गए। सिस्टम आप के पास है। क्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यही संस्कार सिखाता है?
दल-बदल, करप्शन, फ्लोर क्रॉसिंग, इंक गेट और भारत दर्शन के लिए देश ही नहीं, विदेशों में भी मशहूर हरियाणा के माथे पर कलंक का टीका लगा है, जिसे गंगा और यमुना का सारा पानी भी नहीं धो सकता।
इससे पहले भी इंक गेट हो चुका है। अस्सी के दशक में लोकसभा के मिड टर्म चुनाव में इंदिरा गांधी के पीएम बनने के बाद हरियाणा के तत्कालीन सीएम जनता पार्टी की पूरी हरियाणा सरकार को लेकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बोले— कांग्रेस तो मेरी माँ है, मैंने तो बंसीलाल की ज्यादतियों से तंग आकर कांग्रेस छोड़ी थी।
भजन लाल गर्व से खुद को दलबदल का पीएचडी कहते थे। तब मजाक में कहते थे कि औरत नौ महीने में बच्चा पैदा करती है, लेकिन भजन लाल एक दिन में विधायक पैदा करता है।
फिर भूपिंदर सिंह हुड्डा ने भजन लाल की डिग्री फाड़ डाली।

Gustakhi Maaf Pawan Kumar Bansal je ke news source bahut he asle aur based tetha gehrsye bhere hote haen,aaj ke daur mae esye petrkar Bahut he kum haen ,God give him more courage in future too -Dr Subhan Khan Chharora Ex Chief Scientist CSIR GOI presently living in Gurugram Sector 63a ko ese perkar ke pterkaronbke zaroorae