हरियाणा एनसीबी यूनिट ने 39.76 ग्राम हिरोईन के मामले में दो नशा तस्करो को किया गिरफ्तार।

Ellenabad, 27 जुलाई (एम पी भार्गव): हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फतेहाबाद यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए फतेहाबाद युनिट ने दो नशा तस्करो को पकड़ा जिनके पास से 39.76 ग्राम नशीला पदार्थ हिरोईन बरामद की गई है।

ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, के सख्त निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, ने स्पष्ट किया है कि “नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

कार्यवाही का संचालन
फतेहाबाद यूनिट के प्रभारी, उप नि. तरसेम सिहं ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि युनिट में उपस्थित सहायक उप-निरीक्षक हेमराज और उनकी टीम को सुचना मिली कि एक SPL + मोटरसाईकिल न0. HR 20R 6643 पर सवार दो लङके अंकित उर्फ अमित पुत्र मनोज वासी गोरमेंट कालोनी हिसार व विकास पुत्र रमेश कुमार वासी अम्बेडकर बस्ती हिसार सवार है। मोटरसाईकिल चालक अंकित उर्फ अमित ने पीले रंग की कैप, काले रंग की कैफरी, सफेद टी शर्ट पहन रखी है व विकास ने सफेद रंग की टी शर्ट व हल्के नीले रंग की जींस पैंट पहन रखी है। दोनों मोटरसाईकिल पर ऋषि नगर हिसार में गली न0. 1 के पास खङे हैं जिनके पास काफी मात्रा में नशीला पदार्थ हेरोईन है।

दोनों वहां पर काफी देर से किसी हेरोईन खरीदने वाले ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। यदि फौरी तौर पर रैड की जावे तो दोनो उक्त मोटरसाईकिल पर काफी मात्रा में नशीला पदार्थ हेरोईन सहित काबु आ सकते हैं । पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त व्यक्तियों को नशीले पदार्थ सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 39.76 ग्राम नशीला पदार्थ हिरोईन बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित उर्फ अमित पुत्र मनोज वासी गोरमेंट कालोनी हिसार व विकास पुत्र रमेश कुमार वासी अम्बेडकर बस्ती हिसार के रुप मे हुई। आरोपियों को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.