मेहना खेड़ा में सीआईए की कार्रवाई, अवैध पिस्तौल व चार कारतूस के साथ युवक दबोचा

Ellenabad, 27 जुलाई (एम पी भार्गव): सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए गांव मेहना खेड़ा क्षेत्र से एक युवक को 315 बोर के अवैध पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रानियां थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर सीआईए ऐलनाबाद की टीम गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान टीम रानियां से गांव मेहना खेड़ा की ओर जा रही थी, तभी पुलिस को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पैदल आता दिखाई दिया।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी
पुलिस टीम ने युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह मौके से भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने तुरंत पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

आरोपी की हुई पहचान
सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी की पहचान राजबीर पुत्र रामजी लाल, निवासी गांव मेहना खेड़ा, के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.