एनडीपीएस एक्ट में वांछित हैरोइन सप्लायर गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

थाना ऐलनाबाद पुलिस को नशा विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर किया गया गिरफ्तार।

ऐलनाबाद 16 जुलाई ( एम पी भार्गव ) जिला पुलिस सिरसा द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना ऐलनाबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज अभियोग संख्या 168 दिनांक 06.05.2025, धारा 21C/61/85 एनडीपीएस एक्ट में वांछित नशा सप्लायर विजय सिहं पुत्र काला सिहं वासी तलवाडा झील जिला हनुमानगढ को गिरफ्तार किया है।
प्रबंधक थाना ऐलनाबाद उप निरीक्षक प्रगट सिहं सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई, दौराने अनुसन्धान आरोपी ने हैरोईन बेचने बारे स्वीकार किया है जिसपर आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया व उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस अभियोग मे आरोपी साहिब सिहं पुत्र कश्मीर सिहं वासी ऐलनाबाद को गिरफ्तार किया जा चुका है ।
जिला पुलिस सिरसा आमजन से अपील करती है कि वे नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मानस पोर्टल या स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का “नशा मुक्त सिरसा” अभियान निरंतर जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.