पतंजलि योग परिवार ऐलनाबाद के मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा बने पतंजलि सोशल मीडिया हरियाणा के सह-राज्य प्रभारी

ऐलनाबाद, 4 जुलाई( एम पी भार्गव ): गत माह कुरुक्षेत्र में आयोजित पतंजलि परिवार हरियाणा की मीटिंग में योगगुरू स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में केन्द्रीय प्रभारी राकेश भारत, हरियाणा योग आयोग अध्यक्ष डा. जयदीप आर्य, केन्द्रीय प्रभारी साध्वी देवप्रिया और सोशल मीडिया हरियाणा प्रभारी मोहेन्दर कंथला उपस्थिति में ऐलनाबाद के मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा को पतंजलि सोशल मीडिया हरियाणा का सह-राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पतंजलि योग परिवार ऐलनाबाद द्वारा अटल पार्क में उनके सम्मान में कार्यक्रम रखा गया।जहां उन्हे पतंजलि का अंग वस्त्र और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा ने योग गुरु बाबा रामदेव, केन्द्रीय प्रभारी, राज्य प्रभारी और पतंजलि योग परिवार का धन्यवाद किया और सभी से निवेदन किया कि वे अपना आशीर्वाद हमेशा बनाए रखें ताकि समाज में अच्छा कार्य करने का निरंतर प्रयास जारी रहे।

इस अवसर पर महिला राज्य कार्यकारिणी सदस्य किरण भल्ला, जिला महिला प्रभारी रंजू मोंगा, पतंजलि परिवार महिला संरक्षक नीरज कटारिया, महिला तहसील प्रभारी गीता बेनीवाल, ग्रामीण प्रभारी छिंद्र कौर, सरोज सपरा, मंजू धानुका, नीतू वारिया, पुष्पा सोलंकी, रेखा मित्तल, अमनदीप कौर, संगठन मंत्री डॉ. राजगोपाल बेनीवाल, भीम कानसारिया, बलराज सिंह, कूका, जसविंदर सिंह नामधारी, रणजीत सिंह, हुकम सिंह, राजेंद्र कटारिया, कृष्ण कुमार, विनोद कुमार, रवि कांडा, निरंजन गिदड़ा, रामावतार पारीक, राजकुमार पारीक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.