हरियाणा के मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन के बाद पार्ट-टू एवं हारट्रोन कर्मचारियों ने 11 अगस्त का प्रस्तावित प्रदर्शन किया स्थगित

Ellenabad, August 10 ( एम पी भार्गव ): हरियाणा के पार्ट-टू एवं हारट्रोन कर्मचारियों की वर्षों पुरानी नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहे प्रयासों को उस समय महत्वपूर्ण सफलता मिली, जब कालका विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा की विशेष पहल एवं कुशल नेतृत्व में कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल की हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ देर रात एक महत्वपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा की मौजूदगी में कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे पार्ट-टू एवं हारट्रोन कर्मचारियों के नियमितीकरण से संबंधित सभी कानूनी तथ्यों, प्रशासनिक दस्तावेजों एवं प्रमुख मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा गया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को अत्यंत गंभीरता, संवेदनशीलता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सुना। उन्होंने पूरे विषय की गंभीरता एवं कानूनी पहलुओं को समझते हुए कर्मचारियों को नियमानुसार शीघ्र उचित एवं सकारात्मक कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री के इस सकारात्मक आश्वासन के बाद पार्ट-टू एवं हारट्रोन कर्मचारियों ने 11 अगस्त, 2026 को पंचकूला के सेक्टर 5 में प्रस्तावित शांतिपूर्ण प्रदर्शन को स्थगित करने का निर्णय लिया।

बैठक के बाद कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने कालका विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं व्यक्तिगत प्रयासों के कारण कर्मचारियों की वर्षों पुरानी न्यायसंगत मांग प्रदेश के सर्वाेच्च नेतृत्व तक मजबूती से पहुंच सकी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.