ऐलनाबाद , ( एम पी भार्गव): 02 सितंबर को हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत जिले की सभी नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर परिषद व नगर पालिकाओं की टीमों ने जहां रिहायशी, बाजारों व सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई की वहीं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को इस अभियान में योगदान देने की अपील की। यह अभियान 7 नवंबर तक चलेगा और इसका उद्देश्य शहरों को साफ-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाना है। अभियान में नगर परिषद सिरसा, नगर पालिका रानियां, नगर पालिका कालांवाली, नगर पालिका ऐलनाबाद और नगर परिषद डबवाली शामिल हैं। इन निकायों द्वारा बाजारों, कॉलोनियों, सडक़ों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही, मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग भी की जा रही है।
अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि अगर हर नागरिक अपने घर और आसपास की सफाई रखे, तो स्वच्छ भारत और स्वच्छ हरियाणा का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा संग्रह सुनिश्चित किया जाए और खाली प्लॉटों से भी कचरा हटाया जाए। इसके अलावा, फल-सब्जी विक्रेताओं, स्ट्रीट वेंडर्स और दुकानदारों को अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कचरा सडक़ों पर न फैले। अभियान में पेड़ लगाने और फॉगिंग जैसी गतिविधियां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान से न केवल शहरों की साफ-सफाई में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
Khabre Junction (खबरें जंक्शन) is an emerging channel of the country. Where we introduce .. every news of your state and city. You will also be able to enjoy breaking news, politics, sports and entertainment related to the public interest of the country and the world here.
