हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार, राजधानी दिल्ली में छुपा था

देहरादून। हल्द्वानी हिंसा मामले में उत्तराखंड पुलिस ने हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। अब्दुल मलिक के वकील अजय बहुगुणा और शलभ पांडे का दावा है कि उत्तराखंड पुलिस ने उसे राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बता दें आरोपी अब्दुल हिंसा के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई थीं।

जानकारी के मुताबिक मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की गिरफ्तार की बाद जमानत याचिका दाखिल की गई है। हल्द्वानी एडीजे फर्स्ट की कोर्ट में अब्दुल मलिक की अग्रिम जमानत याचिका दाखिल हुई है। अब्दुल मलिक के वकील की तरफ से अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है, जिस पर 27 फरवरी को सुनवाई होगी।

मालूम हो हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को मदरसे पर कार्रवाई के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा के दौरान 6 दंगाई मारे गए और पुलिसकर्मियों व मीडियाकर्मियों सहित 100 से अधिक लोग घायल हो गए। इसके बाद बनभूलपुरा हिंसा के कारण हल्द्वानी में कुछ दिनों के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया.

हिंसा भड़कने के बाद नैनीताल पुलिस द्वारा मुख्य आरोपियों के पोस्टर जारी किए गए, जिसमें 9 उपद्रवियों की पहचान की गई थी। जिनमें अब्दुल मलिक (मास्टरमाइंड), तस्लीम, वसीम उर्फ हप्पा, अयाज अहमद, अब्दुल मोईद, रईस उर्फ दत्तू, शकील अंसारी, मौकिन सैफी और जिया उल रहमान के नाम शामिल था।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.