ग़ुस्ताखी माफ़ हरियाणा – पवन कुमार बंसल: एंटी करप्शन ब्यूरो के ध्यानार्थ. गुड़ग्राम एचएसवीपी में घोटाला …एक जागरूक पाठक के सौजन्य से.

ग़ुस्ताखी माफ़ हरियाणा – पवन कुमार बंसल

एंटी करप्शन ब्यूरो के ध्यानार्थ. गुड़ग्राम एचएसवीपी में घोटाला …एक जागरूक पाठक के सौजन्य से…हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा 9 मई को एक नोटिस निकाला जिसमे गुरुग्राम जोन की 19 व रेवाड़ी ज़ोन की 15 व्यावसायिक संपत्तियों (P/GP/SP) की नीलामी 21 मई 2025 को करनी तय की गई।

किन्तु, आज 20 मई को बिल्कुल अंतिम क्षणों में HSVP अधिकारियों ने चुपचाप गुरुग्राम जोन की 9 मई 2025 की मूल फ़ाइल को बदल दिया है, जिसमें 4 नई साइटें जोड़ दी गई हैं अब वेबसाइट पर 19 साइटों के स्थान पर 23 साईटें अपलोड कर दी गई है।
जो 4 नई साइटें जोड़ी गई हैं उनकी नीलामी आईडी इस प्रकार हैं:
क्रमांक नम्बर 1,2,3 व 4 निम्न प्रकार है 19130, 19131 और 19132 ।
यह चार साइटें सबसे बड़ी है । यह क्रमश 453.45, 453.45, 600 व 600 मीटर की हैं जबकि मूल 19 साइटें छोटी हैं । वह सिर्फ 23, 78 व 126 मीटर की है उसमें केवल एक प्लॉट 206 मीटर का है ।

जो मूल 9 मई की लिस्ट है उसके 19 प्लेटों की कीमत लगभग 80 करोड रुपए है जबकि 20 मई को जो चार प्लॉट और चुपके से जोड़े हैं सिर्फ उन चारों प्लाटों की कीमत लगभग 120 करोड़ रुपए हैं ।

ये सभी साइटें सेक्टर 44 की प्रमुख और बहुमूल्य संपत्तियाँ हैं, जिन्हें आखिरी समय पर कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जोड़ा गया है।

ये साइटें 9 मई 2025 को अपलोड की गई मूल सूची में शामिल नहीं थीं। HSVP की वेबसाइट से डाउनलोड की गई दोनों सूचियाँ देखें तो 9 मई को 19 साइटें हैं व आज 20 मई को गुरुग्राम ज़ोन में 23 साइटें हैं, जिनसे यह हेराफेरी स्पष्ट होती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.