चार साल की बच्ची से सेक्सुअल असॉल्ट के आरोपियों को बचाने में गुरुग्राम पुलिस की शर्मनाक भूमिका, डीजीपी और सीएम सैनी पीड़ित परिवार से माफ़ी मांगे

गुस्ताखी माफ हरियाणा – पवन कुमार बंसल

चार साल की बच्ची से सेक्सुअल असॉल्ट के आरोपियों को बचाने में गुरुग्राम पुलिस की भूमिका शर्मनाक है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत के आदेश पर एडीजीपी कला रामचंद्रन की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय एसआईटी जांच करेगी। पुलिस के चेहरे पर धब्बा, जिसे गंगा और यमुना का सारा पानी भी नहीं धो सकता। सीपी गुरुग्राम सहित सभी जांच अधिकारियों का तुरंत तबादला किया जाए। डीजीपी हरियाणा और सीएम नायब सिंह सैनी पीड़ित परिवार से माफी मांगें।

दुमछला। वीआईपी की सेवा में तैनात है गुरुग्राम पुलिस। लोगों को मुकदमा दर्ज करवाने के लिए कोर्ट जाना पड़ता है। एक पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी और दामाद के खिलाफ धोखाधड़ी से प्लॉट बेचने के केस में गुरुग्राम पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.