ट्रेन में सो रही छात्रा से जीआरपी के दीवान ने की छेड़छाड़, निलंबित

प्रयागराज। दिल्ली से प्रयागराज आ रही प्रयागराज एक्सप्रेस में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के दीवान आशीष गुप्ता ने छात्रा को गलत तरीके से छुआ और अभद्रता की। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी माफी मांगने लगा।

छात्रा ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद आरोपी दीवान को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

घटना 13 अगस्त की रात की बताई जा रही है। प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा दिल्ली से लौट रही थी। छात्रा का कहना है कि ट्रेन में सोते समय उसके साथ यह हरकत की गई। शिकायत पर जीआरपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को तत्काल ड्यूटी से हटा दिया।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.