भूजल सप्ताह – जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं कोई विकल्प

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

आज दिनांक 21.07.2026 को ज़िला चिकित्सालय रामपुर में प्रदेश भर में चल रहे ” भूजल सप्ताह 16 जुलाई से 22 जुलाई ” का आयोजन किया गया जिसमें गोष्टि, पोस्टर प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया , जिसमें विभिन्न जनप्रतिनिधि,कर्मचारियों,छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आयोजन का शुभारंभ जनप्रतिनिधि के रूप में आए श्री प्रेम पाल सैनी जी के स्वागत से हुआ इसके बाद चिकित्सालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र/छात्राओं द्वारा जल संगरक्षण, स्वच्छ जल, जल ही जीवन, आदि के ऊपर बनाए गए पोस्टर प्रदर्शित किए गए साथ ही छात्र/ छात्राओं ने अपने-अपने विचार भी प्रस्तुत किए।

Groundwater Week – Pledge to conserve water; there is no alternative to it.

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बी सी सक्सेना जी ने बताया की शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशो के क्रम में ज़िला चिकित्सालय में भूज़ल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जिसका उद्देश्य जल संचयन, संरक्षण एवं संवर्धन है , बताया कि विदित हो की प्रदेश में 70 प्रतिशत सिंचाई भूजल संसाधनो पर निर्भर है जबकि पेयजल सेक्टर की लगभग 80 प्रतिशत आवश्यकता भूजल स्रोतों से ही की जाती है, अत्यधिक निर्भरता ने कई क्षेत्रों में अत्यधिक दोहन की स्तिथि उतपन्न कर दी है , उन्होंने आगे बताया की कैसे हम बारिश के पानी का संरक्षण कर सकते हैं और अपनी प्रकृति को इसका लाभ दिला सकते हैं, सभी से अनुरोध किया की स्वयं अपनी ज़िम्मेदारी को समझें और पानी को बर्बाद होने से बचाएँ।

Groundwater Week – Pledge to conserve water; there is no alternative to it.

चिकित्सालय में भी अनेक स्थान पर ऐसे चार वर्षा जल संचयन पिट हैं जिनसे बारिश के पानी को वापस भूमि में संघ्रहित किया जाता है। कार्यक्रम में आए जनप्रतिनिधि द्वारा भी बताया गया की उनके द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण के लिए एक एन.जी.ओ. भी चलायी जा रही है जिसका उद्देश्य जल, पर्यावरण को बचाना है।

कार्यक्रम कर संचालन श्री हरीश चंद्रा ने किया। अंत में कार्यक्रम में आए सभी कर्मचारी, छात्र-छात्राओं ने ये संकल्प लिया की सभी जल संरक्षण हेतु अपना अपना सहयोग अवश्य देंगे और भूजल की स्तिथि को सुधारेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.