ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सिकंदराबाद – नगर स्थित जे एस पीजी कॉलेज में बी एड विभाग द्वारा द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए सामुदायिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत “ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बी०एड के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित एवम स्वच्छ रखने का सन्देश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ स्वप्ना उप्रेती ने कहा कि पर्यावरण एवम अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है और सभी को इसमें योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षिका गीता शेखावत एवम अलका चौधरी ने सामूहिक रूप से किया। इस अवसर पर डॉ विनोद यादव, डॉ मुजफ्फर हुसैन समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.