बाराबंकी में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का भव्य स्वागत, बोले- किसानों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

  • रिपोर्ट: ठाकुर कपिल सिंह

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का अयोध्या प्रवास हेतु बाराबंकी जनपद प्रथम आगमन पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारीगणों द्वारा सफेदाबाद स्थिति श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में जोरदार स्वागत, अभिनंदन किया गया, भाजपा किसान मोर्चा, प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी के नेतृत्व में नि. जिला-उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा आशुतोष अवस्थी, नि. जिला मीडिया प्रभारी देवेश शुक्ला की अगुवाई में जनपद के अनेक कार्यकर्तायों नें प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।

सफेदाबाद स्थिति बजरंगबली मंदिर में दर्शन उपरांत प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा एवं उसका प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा, संगठन की मजबूती ही किसानों के सशक्तिकरण का आधार है, जिसे कार्यकर्तायों के पूर्ण सहयोग एवं सामंजस्य से आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ देवराज त्रिपाठी, भूपेंद्र शुक्ला, बुद्धिराम वर्मा, शिवम शुक्ला, वैभव पांडेय, ऋषभ द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, दशरथ चौहान, नीरज वर्मा, जुगल किशोर मौर्या, रविकांत, आशुतोष तिवारी, राशिद प्रधान, अतुल दुबे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.