जनपद बदायूं में ‘हॉट कुक्ड फूड योजना’ का भव्य शुभारंभ

बदायूं। जनपद बदायूं के सलारपुर ब्लॉक के पड़ोलिया ग्राम में बच्चों के बीच पोषण के स्तर को उन्नत करने और आंगनबाड़ी केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘हॉट कुक्ड फूड योजना’ का भव्य उद्घाटन मा सांसद महोदया सुश्री संघमित्रा मौर्य एवम मा विधायक सदर श्री महेश चंद्र गुप्ता जी के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस योजना का मुख्य आकर्षण है आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए पौष्टिक और गर्म भोजन की व्यवस्था की गई थी।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर माननीय सांसद संघमित्रा और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बच्चों को स्वयं भोजन परोस कर योजना का आरंभ किया। जिलाधिकारी बदायूं, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया।
योजना के तहत, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्यालय के रसोई घरों द्वारा गर्म और पौष्टिक भोजन तैयार किया जाएगा।
यह योजना जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में लागू की गई है, जहां प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्थापित रसोई घरों में तैयार किया जाने वाला गर्म और पौष्टिक भोजन बच्चों को परोसा जाएगा। इस दिन, लगभग 153,248 बच्चों को सोयाबीन और सब्जियों से युक्त ताहिरी भोजन प्रदान किया गया।
जनपद के अन्य ब्लॉकों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी यह योजना एक समान उत्साह के साथ शुरू की गई।
अंबियापुर ब्लॉक में शुभारंभ मा विधायक बिल्सी श्री हरीश शाक्य जगत ब्लॉक में शुभारंभ पूर्व विधायक   धर्मेंद्र शाक्य, उझानी ब्लॉक में मा ब्लॉक प्रमुख   शिशुपाल सिंह शाक्य ने किया। इनके अलावा अन्य सभी ब्लॉक में भी हॉट कुक्ड फूड योजना का शुभारंभ स्थानीय   विधायको एवम  ब्लॉक प्रमुख द्वारा बच्चो को भोजन परोस कर किया गया इस अवसर पर सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के अतरिक्त जनसमुदाय ने भी बढ़चढ कर प्रतिभाग किया।
आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा रंगोली बनाई गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.