अवैध संबंधों के शक में गोपाल की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने किया खुलासा

बदायूँ। जिले के एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गोपाल की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम लभारी की है, जहां 18 वर्षीय गोपाल 8 सितंबर को लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की और 9 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई। 13 सितंबर को गांव के जंगल में एक नर कंकाल मिला, जिसकी पहचान गोपाल के रूप में की गई।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में सचिन कुमार, जो गोपाल के गांव का ही निवासी है, ने हत्या की बात कबूल की। सचिन ने बताया कि उसे गोपाल के उसकी भांजी से अवैध संबंधों का शक था और खुद कर्ज में डूबा हुआ था। उसने पहले गोपाल को बीयर पिलाई और फिर उसे जंगल में ले जाकर ईंटों से हमला किया और गला दबाकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसने शव पर तेजाब भी डाला।

मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया, और आरोपी सचिन को जेल भेज दिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.