सोने की बालियां, चांदी का मंगलसूत्र, तमंचा व चाकू बरामद; घायल आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती

रामपुर। थाना शहजादनगर क्षेत्र में महिला से हुई लूट और चाकू से घायल करने की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश बिजेन्द्र सिंह को पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी प्रथम सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से लूट का सामान, नाजायज तमंचा और चाकू बरामद किए गए हैं।

घटना का विवरण
घटना 22 जुलाई 2025 की है, जब पीड़ित व्यक्ति की पत्नी के कान से सोने की बालियां, चांदी का मंगलसूत्र छीन लिया गया था और उसे चाकू से घायल कर दिया गया। अगले दिन पीड़ित की तहरीर पर थाना शहजादनगर में मु.अ.सं. 99/2025 धारा 109(6) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी ग्राम हरजीपुर रोड के पास बंदर बाग क्षेत्र में मौजूद हैं। जब पुलिस वहां पहुंची, तो दो बदमाश सामने से आए, जिनमें से एक ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बिजेन्द्र सिंह के बाएं पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरामदगी:
02 अदद सोने की बालियां (पीली धातु)

01 अदद चांदी का मंगलसूत्र (सफेद धातु)

01 नाजायज तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस (बिजेन्द्र सिंह से)

01 नाजायज चाकू (प्रथम सिंह से)

गिरफ्तार आरोपी:
बिजेन्द्र सिंह, पुत्र निरंजन सिंह, निवासी सोढ़ी कॉलोनी, डिबडिबा, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर

प्रथम सिंह, पुत्र रंधीर सिंह, निवासी रेलवे कॉलोनी, रुद्रपुर, जिला ऊधमसिंहनगर

गिरफ्तार करने वाली टीम:
थानाध्यक्ष हरेन्द्र यादव

उप निरीक्षक विपिन कुमार, कार्तिक सहरावत

हेड कांस्टेबल गनवीर सिंह, जयवीर सिंह, अनुज कुमार, राजेश सिंह

कांस्टेबल मनोज कुमार

कानूनी कार्रवाई:
घटना में शामिल दोनों आरोपियों पर धारा 109(1)/317(2) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट (बिजेन्द्र पर) एवं 4/25 आर्म्स एक्ट (प्रथम पर) के तहत विधिक कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान में यह कार्रवाई महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.