गाजियाबाद में देहाती फिल्मों के एक्टर उत्तर कुमार बलात्कार के आरोप में कोर्ट में पेश

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने मंगलवार को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार देहाती फिल्मों के अभिनेता उत्तर कुमार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी अभिनेता को कड़ी सुरक्षा के बीच कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल से कोर्ट तक ले जाया।

अस्पताल से कोर्ट ले जाते समय उत्तर कुमार की तबीयत को देखते हुए उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर गाड़ी तक लाया गया। इस दौरान उन्होंने मास्क पहन रखा था और पुलिस कर्मी लगातार उनके चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाए रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कुमार के खिलाफ दर्ज बलात्कार मामले की जांच जारी है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई जल्द निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि देहाती फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता उत्तर कुमार पर लगे आरोपों ने गाजियाबाद ही नहीं बल्कि पूरे सिने जगत में हलचल मचा दी है। पुलिस की निगरानी और कोर्ट की कार्यवाही पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.