सुशासन के राज्य में इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा लखीसराय का व्यवसायी

व्यवसायी के दुकान पर मकान मालिक ने लगाया जबरन ताला, मकान मालिक के झूठे मुकदमे से भी दो-चार हो रहा व्यवसायीदुकान में पड़े करीब 25 लाख रुपए का सामान और लगभग 5 लाख रूपये नगद रूपये चोरी होने की आशंका व्यक्त

  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम  

लखीसराय/ लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी मुहल्ला में अवस्थित श्रृंगार व्यवसायी चंदन कुमार जो करीब 12 वर्षों से सेवानिवृत शिक्षिका बिंदु देवी के दुकान में कारोबार करते आ रहे हैं और दुकान मालिक द्वारा निर्धारित किराया ससमय दिए जा रहे थे!परंतु इसी बीच कारोबारी चंदन कुमार के साथ दुकान मालिक द्वारा जो घटना घटित की गई उससे वे तथा उनके परिवार अचंभित और भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं और एक वर्ष से व्यवसायी चंदन कुमार कभी क़वैया थाना,तो कभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय तो कभी न्यायालय का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें इंसाफ मिलता नहीं दिख रहा है!व्यवसायी चंदन कुमार का सीधा आरोप स्थानीय थाना की पुलिस पर है की दुकान मालिक के मेल में आकर उन पर और उनके भाइयों पर झूठा मुकदमा लगाकर जेल भेज कर प्रताड़ित किया गया!व्यावसायी चंदन कुमार ने मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी,लखीसराय के न्यायालय में परिवाद पत्र संख्या -28C/ 2025 में जिक्र किया की 4 अक्टूबर 2024 को उनके नवजात बच्चे का निधन होने के पश्चात श्मशान घाट गया हुआ था!

इसी बीच मेरे दुकान पर मेरा मकान मालिक का पति सुनील कुमार यादव आया और और मेरे स्टाफ को धमकाने लगा कि नीरज कुमार को बोलो की मुझसे तुरंत मिले!कुछ घंटे के बाद जब मैं मकान मालिक से मिला तो वह मुझे दुकान खाली करने के लिए बोले जिसका मैं विरोध किया तो मकान मालिक और उनके परिजन मेरे साथ मारपीट करने लगे तथा बाद में मेरी अनुपस्थिति में मेरे दुकान में ताला लगा दिया तथा आज तक मेरे दुकान में ताला लगा है,इस बीच मेरे दुकान से काफी सामान भी चोरी की गई है,क्योंकि दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जिसका पुख्ता प्रमाण मेरे पास है!व्यवसायी चंदन कुमार ने गंभीर आरोप लगाया कि मकान मालिक का अपराधियों से सांठ-गांठ है! वे लोग मुझे जान मारने की धमकी भी दे चुके हैं!हो सकता है कभी भी मेरा और मेरे भाइयों की हत्या करवा सकते हैं!

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.