गाज़ियाबाद: वाहन चोरी गिरोह का सरगना निकला तैनात पुलिस सिपाही, कमिश्नर ने किया निलंबित

गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सिपाही मनीष कुमार को वाहन चोरी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि सिपाही खुद एक वाहन चोर गैंग का सरगना था और ‘ऑन डिमांड’ लग्ज़री कारें चुरवाने का काम करता था।

1 सितंबर को हुआ बड़ा खुलासा

यह मामला 1 सितंबर को तब सामने आया जब क्राइम ब्रांच और थाना लिंक रोड पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय सलमानी गैंग के सरगना फारुख सलमानी, शाहनवाज और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गैंग ने खुलासा किया कि हाल ही में चोरी हुई ब्रेज़ा कार, सिपाही मनीष की डिमांड पर चुराई गई थी।

रिश्तेदार के लिए कराई थी कार चोरी

जांच में पता चला कि सिपाही मनीष के रिश्तेदार को ब्रेज़ा कार चाहिए थी, जिसके लिए उसने गैंग को निर्देश दिए थे। इतना ही नहीं, मनीष इस तरह पहले भी कई कारें ऑर्डर पर चुरवा चुका था।

पुलिस कमिश्नर ने लिया सख्त एक्शन

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही मनीष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.