पैसे डबल करने का लालच देकर 3 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,एक युवक काबू  

ऐलनाबाद ,सिरसा ( एम पी भार्गव ) पुलिस अधीक्षक सिरसा के निर्देशानुसार संपित विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने बीती 25 मई 2025 को पंजाब के गिद्दड़बाहा निवासी एक व्यक्ति से सिरसा में कुछ लोगों द्वारा पैसे डबल करने का लालच देकर 3 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए,गिरोह के एक युवक को काबू कर लिया है । इस संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुए नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी ने बताया कि तन्मेय उर्फ गोल्डी पुत्र रूपचंद निवासी दशमेश नगर,गिद्दड़बाहा जिला मुक्तसर साहिब,पंजाब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंजाब के बठिंडा शहर में बस स्टैंड के पास तन्मेय मोबाइल केयर के नाम से दुकान करता है । लभा पुत्र मंदर सिंह निवासी गुरुसर सेनेवाला जिला बठिंडा के साथ उसकी दोस्ती है,जिसने मुझे बताया कि राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक व्यक्ति को जानता हुँ जो पैसे डबल करने का काम करता है । जिस पर मेरे दोस्त लभा ने सोमबीर के व्यक्ति का मोबाइल नंबर मुझे दिया । 25 मई 2025 को पीड़ित व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से सोमबीर से पैसे डबल करने के बारे में बात की तो उसने कहा कि आप 5 लाख रुपए का इंतजाम करो,बदले में आपको 10 लाख रुपए दिला दूंगा । जिस पर मैंने 3 लाख रुपए का इंतजाम करके सोमबीर के साथ व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क किया तो उसने मुझे शाह सतनाम डेरा सिरसा के पास आने को कहा जैसे ही मैं व मेरा दोस्त रमनदीप सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासीगांव चुगे कलां जिला बटिंडा को अपने साथ लेकर शाह सतनाम डेरा सिरसा के पास पहुंचा,जहां पर मुझे सोमबीर पुत्र लीलुराम निवासी रतनपुरा थाना भिराणी जिला हनुमानगढ़ मिला उसने मेरे से 3 लाख रुपए लेकर बरेजा गाड़ी में बैठे भूरा नाम के व्यक्ति को दे दिए । उसके बाद भूरा ने मुझे कहा कि अभी एक इनोवा गाड़ी आएगी जो आपको 6 लाख रुपए दे देगी । फिर उसी समय वहां पर एक इनोवा गाड़ी आकर रुकी,गाड़ी मैं और सोमबीर बैठ गए, जिसमें पहले से 2 व्यक्ति आगे की सीटों पर सिविल कपड़ों में थे और दो व्यक्ति पीछे की सीट पर पुलिस की वर्दी में बैठे थे । उन्होंने दोस्त रमनदीप व मेरी गाड़ी को नेजियाखेडा टी पॉइंट रंधावा पर छोड़ कर पहले से गाड़ी में बैठे चारों लोग मुझे सिरसा से दूर गांव फूलकां ले गए और मुझे गाड़ी से नीचे उतार कर कहने लगे कि आप ने गैरकानूनी काम किया है । इतना कहकर वो पांचों व्यक्ति सोमबीर सहित इनोवा गाड़ी लेकर मौका से फरार हो गए । पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना नाथूसरी चौपटा में सोमबीर व पांचों अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस की वर्दी का दुरूपयोग कर जालसाजी कर 3 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त एक युवक सोमबीर पुत्र लीलुराम निवासी रतनपुरा थाना भिराणी,राजस्थान को गांव नेजिया खेड़ा से काबू कर लिया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही पर ठगी की राशि बरामद की जाएगी तथा उसके अन्य साथियों के पते ठिकाने मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी । थाना प्रभारी ने कहा कि पैसा दोगुना करने वाले गिरोह के पर्दाफाश से हमें यह सीखने को मिलता है कि हमें ऐसे गिरोहों से सावधान रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना पैसा दोगुना करने के लिए नहीं देना चाहिए । हमें अपने पैसे की सुरक्षा के लिए हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए और यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए,ताकि समय रहते इस प्रकार की ठगी करने वाले लोगों को पकड़ा जा सके । उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के दौरान इस गिरोह में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । पुलिस प्रशासन की और से आमजन से अपील करते हुए कहा कि सावधानी व सतर्कता ही ठगी का शिकार होने से बचा सकती है ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.