रामपुर। सांसद घनशाम सिंह धोनी ने कहा कि वह भाजपा ने सबके साथ सम्मान व्यवहार किया है सभी के लिए विकास एवं उन्नति के रास्ते खोले, किसी के साथ कोई भी भेद भाव नहीं कर रही है भाजपा सरकार ! वह जिला सहकारी बैंक सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि वर्तमान में विपक्षी दलों में भगदड़ मची हुई है वह समझ रहे हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है विपक्ष के पास न कोई नीति न ही कुछ करने की इच्छा शक्ति विपक्षी गठबंधन नेतृत्वहीन स्थिति में है राहुल गांधी को कोई नेता करने को तैयार नहीं है और कांग्रेस राहुल को छोड़ने को तैयार नहीं। चुनाव से पूर्व है गठबंधन में बड़े मतभेद हैं विपक्षी दलों के नेता भाजपा में अपना भविष्य देख रहे हैं भारतीय जनता पार्टी भाजपा की विचारधारा में आस्था रखने वालों का भाजपा में स्वागत और अभिनंदन है उन्होंने भाजपा ज्वाइन करने वाले को पटका पहनकर अभिनंदन किया कहां की उनके शामिल होने से पार्टी में और ऊर्जा बढ़ेगी उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने 2 साल के कार्यकाल में सभी धर्म सभी वर्ग सभी का कार्य किया किसी से भी मिलने में गुरेज नहीं किया उनके द्वार सदैव खुले हुए हैं, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक सुरेश गंगवार तथा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं उक्त मिलन समारोह के आयोजक मोहनलाल सैनी ने कहा कि भाजपा में आप सभी का स्वागत है आपके आने से पार्टी को बल मिलेगा एवं आपको भी सत्तारूढ़ पार्टी के साथ जुड़ने के बाद ऊर्जा प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र की ओर कदम बढ़ा रहा है मोदी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का सम्मान बड़ा है विदेशों से भारत के रिश्ते प्रगाढ़ एवं मजबूत हुए हैं एवं शत्रु राष्ट्र भारत की आत्मनिर्भरता एवं दृढ़ इच्छा संकल्प शक्ति और मजबूत निर्णय शक्ति की धाक मानने को मजबूर है उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में बहुत से विपक्षी नेता गण मोदी जी की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित है और उनके नेतृत्व में राजनीति करने के इच्छुक भी हैं भाजपा ऐसे नेताओं को अपने साथ में लेकर चलना भी चाहती है
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं आत्म निर्भर भारत की योजना पर चलते हुए लो आर्थिक रूप से सुदृढ़ भी हुए हैं। पूर्व विधायक एवं ब्लाक प्रमुख युसूफ अली युसूफ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है और सम्मान भी देती है भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं अभी धर्म और वर्ग के लोगों को साथ में लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने भाजपा में शामिल होने वाले सभी का अभिनंदन किया, कार्यक्रम समापन उद्बोधन भाजपा नेता राजीव मांगलिक ने किया और सभी का आभार व्यक्त किया। सभा का संचालन लालमन तोमर में किया। सभा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पांडे, मुरसेना के मंडल अध्यक्ष वीरपाल, लालता प्रसाद
ग्राम प्रधान बव्बन, महबूब अली, इश्तेकार अली, रहाजान, जावेद अली, रतनलाल, अनिल सागर, अली अहमद ,जवाब हुसैन, वाजिद अली, जावेद अंसारी, लाल सिंह सागर, संघ प्रिय गौतम, रमेश सागर, विचित्र सिंह, मुस्तफा हुसैन इंतजार हुसैन बलबीर सिंह सागर, इकबाल, नबी हसन, खुर्शीद अली, अशोक सागर बबलू पप्पू आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
