लखीसराय में निशुल्क शास्त्रीय गायन,कथक व तबला प्रशिक्षण, नामांकन 2 मई से

लखीसराय(सरफराज आलम)ज़िला कला एवं संस्कृति कार्यालय की ओर से संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में सत्र 2026–27 के लिए नामांकन प्रक्रिया 2 मई से शुरू होगी। इस बार एक वर्षीय डिप्लोमा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया जाएगा।

केंद्र में हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन (ख़याल), कथक नृत्य और तबला वादन की शिक्षा दी जाएगी। प्रशिक्षण प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। सोमवार को केंद्र बंद रहेगा। खास बात यह है कि प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, जमुई रोड (कृष्णा सेवा सदन अस्पताल के सामने) पहुंचकर नामांकन करा सकते हैं। नामांकन के समय पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की प्रति और सामान्य जानकारी देनी होगी।

ज़िला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन ने बताया कि सीटें सीमित हैं, इसलिए समय रहते नामांकन कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस पहल से जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवा प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.