उमेदपुरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर 17 मई को

जनसहारा सामाजिक चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल, ग्रामीणों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा

ऐलनाबाद  ( एम पी भार्गव ) ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जनसहारा सामाजिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय पहल की जा रही है। ट्रस्ट के तत्वावधान में गांव उमेदपुरा में 17 मई रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन पंचायत घर में सुबह 9 बजे से किया जाएगा। जिसमें जनरल फिजिशियन एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद सिहाग द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। शिविर में सर्दी-खांसी, बुखार, गले के संक्रमण, दमा, बीपी, थायराइड, पेट संबंधी समस्याएं, त्वचा रोग सहित बच्चों से जुड़े विभिन्न रोगों का उपचार किया जाएगा। वही नेत्र रोग विशेषज्ञ रिया कम्बोज द्वारा अपनी टीम के साथ शिविर में आए हुए नेत्र रोगियों की जांच की जाएगी और फ्री दवाईयां भी वितरित की जाएगी।
ट्रस्ट के प्रधान नरेश सिला ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। साथ ही सभी प्रकार की जांचों पर ट्रस्ट द्वारा 50 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ गांव उमेदपुरा की सरपंच रेनू इंदलिया व पंचायत समिति मैम्बर रजनी रानी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.