मिशन शक्ति केंद्र का शिलान्यास, महिलाओं को मिलेगी त्वरित सहायता
मिशन शक्ति केंद्र का शिलान्यास, महिलाओं को मिलेगी त्वरित सहायता
रिपोर्ट: रघुराज सिंह
बीजपुर(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन शक्ति’ (नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन) को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बीजपुर थाना परिसर में मिशन शक्ति केंद्र का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर केंद्र की आधारशिला रखी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, परामर्श एवं त्वरित सहायता जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे, अनुरक्षण विभाग के मैनेजर मुकेश कुमार, पवन प्रकाश द्विवेदी, पवन कुमार मिश्र, राजेंद्र शाहू, प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल विंध्याचल कुशवाहा, महिला कांस्टेबल प्रियंका एवं महिला कांस्टेबल निहारिका पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। स्थानीय महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेगा।
