बदायूं शहर में निकली पैदल गश्त, शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसपी ने किया निरीक्षण

बदायूं: नगर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में नगर के प्रमुख और व्यस्तम स्थानों पर पैदल गश्त निकाली गई।

प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हुई गश्त
पैदल गश्त के दौरान एएसपी विजेन्द्र द्विवेदी के साथ क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार सहित पुलिस बल ने शहर के संवेदनशील और प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले मार्गों व स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

व्यापारियों और नागरिकों से की संवाद
गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है।

पुलिस को दिए गए निर्देश
एएसपी द्विवेदी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे नगर में लगातार फुट पेट्रोलिंग एवं निगरानी जारी रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

सुरक्षा के प्रति पुलिस की सतर्कता बनी रहेगी
यह पैदल गश्त न केवल अपराध नियंत्रण की दिशा में एक प्रभावी कदम है, बल्कि इससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना भी और प्रगाढ़ हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.