सहसवान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा नगर, देशभक्ति में डूबे लोग

सहसवान: भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम को समर्पित ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और ‘जय हिंद की सेना’ के सम्मान में सहसवान नगर में एक दिव्य एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा अनुज माहेश्वरी (पूर्व जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा) के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें 113 विधानसभा सहसवान के भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा
तिरंगा यात्रा की शुरुआत अनुज माहेश्वरी के कार्यालय से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों नयागंज, नवादा और विल्सनगंज चौराहे से होती हुई तहसील परिसर पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा की पूरी रूपरेखा भाजपा नगर अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी के निर्देशन में बनाई गई, जबकि इसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार ने की।

कार्यकर्ताओं और नागरिकों में दिखा जोश
इस राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत यात्रा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता, पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, अनुराग दीक्षित, सुभाष गौड़, वीरपाल यादव, परमवीर शाक्य, ललतेश ठाकुर, राजीव शर्मा, दीपक माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना, जयंत शर्मा, हिमांशु माहेश्वरी, देवेंद्र प्रजापति, राजेन्द्र कश्यप, बॉबी कोली, अवढर शर्मा व सचिन शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में देशभक्ति
पूरे नगर में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों की गूंज रही। देशभक्ति के रंग में रंगे सहसवान ने यह साबित कर दिया कि राष्ट्रप्रेम केवल भावना नहीं, बल्कि एक जीवंत परंपरा है जो जन-जन के दिलों में बसती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.