रामपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू (इंडिया) द्वारा ध्वजारोहण, तिरंगा रैली और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

रामपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर के दिशा-निर्देश पर ज़िला अध्यक्ष बाबू अली के नेतृत्व में भाकियू (इंडिया) टीम ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के कार्यालय पर ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान के साथ हुई। इसके बाद कामयाब तिरंगा रैली निकाली गई।

इस अवसर पर टीम ने काशीपुर गांव पहुंचकर विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण विशेष आकर्षण रहा, जिसके तहत 300 पौधों का वितरण बच्चों को किया गया। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि अगले वर्ष 15 अगस्त 2026 को इस अभियान को और बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।

ज़िला अध्यक्ष बाबू अली ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि इसी तरह संगठन का कारवां आगे बढ़ेगा और अधिक से अधिक सदस्यों को भाकियू (इंडिया) से जोड़ा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.