श्री श्याम प्रभु खाटू नरेश का पांच दिवसीय फाल्गुन मेला कल से शुरू 

ऐलनाबाद, 23 फरवरी (डॉ एम पी भार्गव ) शहर के ममेरा रोड स्थित सिद्ध पीठ श्री श्याम मंदिर का फाल्गुन मेला 24 से 28 फरवरी तक बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा कल 24 फरवरी को सुबह 10:15 बजे रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें उपमंडल क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर रक्तदान में भाग लेंगे.उसी दिन 3:15 बजे मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा!अगले दिन 25 फरवरी को ध्वजाशोभा व कलश यात्रा दोपहर 12:15 बजे शहर के रेलवे रोड स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे बाजार का भ्रमण करती हुई शाम को सिद्ध पीठ श्री श्याम मंदिर में पहुंचकर संपन्न होगी ध्वजा शोभा यात्रा में विभिन्न देवी -देवताओं की मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएगी जो की देखने लायक होगी,26 फरवरी को अखंड ज्योति पाठ सुबह 9:15 बजे कथा वाचक सुरेश जी शर्मा भादरा वाले द्वारा किया जाएगा जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालु पाठ में हिस्सा.लेंगे27 फरवरी को मंदिर प्रांगण में विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा,जिसमें भजनामृत की वर्षा के लिए सोनी सिस्टर दिल्ली, शशिकांत श्रीगंगानगर, कन्हैया झा रायसिंहनगर, पंकज म्यूजिकल ग्रुप हनुमानगढ़ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है जो पूरी रात्रि श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के भजनों से श्रोता- श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे यह पांच दिवसीय प्रोग्राम 28 फरवरी को भंडारे के साथ संपन्न होगा.
इस पांच दिवसीय प्रोग्राम जी में मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया है लोग दूर-दूर से यहां माथा देखने के लिए आते हैं और श्रद्धालुओं की हर मन्नत यहां पूरी होती है.l

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.