फिट पुलिस – सुरक्षित समाज : सिरसा पुलिस का अनुशासन और सशक्तिकरण का संदेश

पुलिस अधीक्षक ने करवाया जिला सिरसा के पुलिस जवानो शारीरिक अभ्यास , तृतीय स्थानो पर रहने वाले तीन पुलिसकर्मी को पुरुस्कार देकर किया सम्मानित।

ऐलनाबाद , सिरसा 30 जून ( एम पी भार्गव): जिला पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, अनुशासन व सतर्कता को बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता के दिशा-निर्देशन में आज प्रातः पुलिस लाइन सिरसा में एक व्यापक शारीरिक अभ्यास सत्र आयोजित किया गया।
इस अभ्यास में जिले के विभिन्न थानों से आए पुलिस कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभ्यास के दौरान दौड़, सामूहिक व्यायाम, अनुशासनात्मक ड्रिल्स और शारीरिक फिटनेस से संबंधित गतिविधियाँ करवाई गईं।  पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने स्वयं अभ्यास स्थल पर पहुंचकर आयोजन का निरीक्षण किया और भाग ले रहे कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जवानों को नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे हर रोज अपनी नियुक्ति स्थान पर शारिरीक अभ्यास करे । शारिरीक अभ्यास करने से तन के साथ-साथ मन भी स्वस्थ रहता है ।
“स्वस्थ, अनुशासित और फिट पुलिस बल ही समाज में कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से कायम रख सकता है। शारीरिक अभ्यास से न केवल शरीर सशक्त होता है, बल्कि मानसिक स्फूर्ति और निर्णय क्षमता में भी वृद्धि होती है।” इस अवसर पर शारीरिक अभ्यास में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन पुलिस कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया –
• प्रथम स्थान: सिपाही पवन कुमार
• द्वितीय स्थान: सिपाही मनीष कुमार
• तृतीय स्थान: एस.पी.ओ. शमशेर सिंह
उक्त कर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने इन पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से अन्य कर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी। जिला पुलिस सिरसा, न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में संकल्पबद्ध है, बल्कि अपने पुलिस बल के शारीरिक, मानसिक व नैतिक विकास को भी प्राथमिकता दे रही है, ताकि समाज को एक मजबूत, सशक्त व संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध करवाई जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.