रामपुर टैक्स बार एसोसिएशन की सत्र 2024-25 की प्रथम साधारण सभा का आयोजन होटल मूड फ़ूड सिविल लाइन्स रामपुर में दिनांक 2 अगस्त 2024 को शाम 5 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे तक सम्पन्न हुआ। जिसमे एसोसिएशन के सचिव पी.के.भांडा एडवोकेट ने पिछली कार्यवाही पढ़कर सुनाई जिसकी सभी सदस्यों ने पुष्टि की।
सभा मे रामपुर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता पी.के. चावला ने शैक्षिक सत्र के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा लोकसभा में पेश किए गए वर्तमान बजट पर चर्चा करते हुए बताया कि इस बजट में कुल 153 संशोधन किए गए हैं जिसमे 1 से लेकर 99 तक आयकर क़ानून से संबंधित संशोधन किए गए है , 100 से लेकर 109 तक कस्टम एंड एकसाइज़ से संबंधित संशोधन एवं 110 से लेकर 153 तक जी. एस. टी. क़ानून से संबंधित संशोधन किये गए गए है।
रामपुर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पी.के.चावला ने आगे बोलते हुए जी एस टी अधिनियम की धारा 111-A एवं धारा 16 पर विस्तृत रूप से अधिवक्ताओं को ज्ञानार्जन प्रदान किया।
उपस्थित अधिवक्ता सदस्यों ने इस कानून की बारीकियों पर आपस मे विस्तृत चर्चा की और अध्यक्ष महोदय से प्रश्न पूछे और अपनी शंकाओं और जिज्ञासा का समाधान किया।
सभा मे वरिष्ठ अधिवक्ता सय्यद मोहम्मद महमूद रिज़वी, एस. के. विद्यार्थी, पी.के. अग्रवाल, मशकूर अहमद शम्सी, अज़ीम इक़बाल खां, राजेश कुमार सैनी, राम कृष्ण टंडन, आशीष कमथानियां, नवीन कुमार जैन, अंकुर चावला, गुलरेज़ खान, नदीम खान, गौरव अग्रवाल, हैदर अली रिज़वी, मोहम्मद आरिफ, राजीव कुमार सक्सेना, अतुल सक्सेना, रोहित कुमार लाठे, अंकित जिंदल,सय्यद आमिर मियां, एवं दीन दयाल वर्मा शामिल रहे।
अंत मे रामपुर टैक्स बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जलपान के लिये आमंत्रित किया।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
