केरल तट के पास विस्फोट के बाद सिंगापुर जहाज में लगी आग बुझाने के प्रयास तेज़

कोच्चि/मुंबई (12 जून): केरल तट के पास समुद्र में एक कंटेनर के विस्फोट के बाद सिंगापुर के झंडे वाले मालवाहक जहाज MV Wan Hai 503 में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए भारतीय तटरक्षक बल और अन्य एजेंसियां लगातार अभियान चला रही हैं। यह जहाज कोलंबो से मुंबई की ओर जा रहा था।

नौवहन महानिदेशालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, “लगभग 40 प्रतिशत आग पर अब नियंत्रण पा लिया गया है। जहाज अब भी समुद्र में तैर रहा है लेकिन उसमें कोई क्रू मौजूद नहीं है और वह धीरे-धीरे अरब सागर में दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर बह रहा है।”

राहत कार्य में एक बड़ी सफलता यह रही कि एक विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम और तटरक्षक गोताखोरों ने जहाज पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की है। इससे आग को पूरी तरह बुझाने और जहाज को स्थिर करने के प्रयासों को गति मिली है।

घटना के बाद से भारतीय तटरक्षक बल की कई यूनिट्स, हेलीकॉप्टर और अग्निशमन नौकाएं इस मिशन में जुटी हुई हैं। पर्यावरणीय खतरे को देखते हुए समुद्र में तेल फैलाव पर भी नजर रखी जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.