हुसैनपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने किया काबू

रामराज। ग्राम हुसैनपुर में विद्युत तारो में हुए शॉर्ट सर्किट से घर के ऊपर छत पर रखी पुराल में भयंकर आग लग गई सूचना पर पहुँची पुलिस ने आग का विकराल रूप देखकर मौके पर फायर बिग्रेड को बुला लिया तथा ग्रामीणों की मदद से आग पर बामुश्किल काबू पाया।
बताया जा रहा है कि रामराज थानाक्षेत्र के ग्राम हसैनपुर निवासी सुभाष भगत जी और कृष्णपाल के मकान बराबर बराबर में है इनके मकान के ऊपर से जा रही विद्युत लाईन जा रही है जिसको कुछ बंदरो ने हिला दिया जिससे तारो में हुए शार्ट सर्किट से इनके घर की छत पर रखी पुराल में भयंकर आग लग गई जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग को बढ़ता देख मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने उनके घर मे बंधे पशुओं को खोलकर बामुश्किल बाहर निकाला तथा मामले की जानकारी रामराज पुलिस को दी जिस पर मौके पर पहुची रामराज इंस्पेक्टर सीता सिंह ने आग का भयंकर रूप देखते हुए विद्युत आपूर्ति बन्द कराई और मौके पर फायर बिग्रेड को बुला लिया। लेकिन फायर बिग्रेड पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने पानी व मिट्टी डालकर आग पर बामुश्किल काबू पा लिया। पीड़ित सुभाष व कृष्णपाल ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया किन्तु आग से उनके मकान का लेन्टर क्षतिग्रस्त हो गया है और उन्हें काफी नुकसान भी हुआ है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.