11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के लिए हुई फाइनल रिहर्सल

ऐलनाबाद, 20 जून (एम पी भार्गव ): स्थानीय पंचमुखी चौक के पास स्थित मुख्य अनाज मंडी में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कल शनिवार को उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा।  जिसके मुख्य अतिथि एसडीएम पारस भगोरिया होंगे। इस कार्यक्रम के लिए आयुष विभाग एवं उपमंडल प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्य अनाज मंडी के शेड के नीचे एक अस्थाई मंच लगाकर विशाल पंडाल लगाया गया है जिसमें आज सुबह 6 बजे फाइनल रिहर्सल की गई। इस रिहर्सल में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवंवथी कर्मचारियों के साथ-साथ स्कूलों के सैकड़ो छोटे-छोटे बच्चों ने भाग लेकर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। आयुष विभाग के योगाचार्य ने बहुत ही अच्छे ढंग से सभी को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया वहीं विभिन्न योग आसनों के साथ-साथ उनका हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्व भी समझाया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने की पद्धति है, हर व्यक्ति को योग अवश्य करना चाहिए। आज योग का महत्व पूरी दुनिया जानने लगी है और यह हमें हमारी संस्कृति व संस्कारों से जोड़ने का काम भी करता है। उन्होंने लोगो से आह्वान किया कि वे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जरूर हिस्सा लें। इस अवसर पर मार्किट कमेटी के सहायक सचिव बलराज बाना, आयुष विभाग के डॉ जोशी, डॉ संदीप भार्गव, डॉ पंकज, डॉ कनुप्रिया, राधाकृष्ण पटीर, विजय भटनागर, सुमेर भारद्वाज, धर्मपाल सहारण, मनमौजी योग क्लास के भीम कानसरिया सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापक भी मौजूद थे।
 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.