हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फतेहाबाद यूनिट ने 545 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
ऐलनाबाद, (डॉ एम पी भार्गव): अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) प्रमुख श्री संजय कुमार, IPS के दिशा-निर्देशन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्युरो की फतेहाबाद यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 545 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।
HSNCB यूनिट फतेहाबाद के इंचार्ज SI तरसेम सिंह के नेतृत्व में ASI महेश कुमार की टीम न्यू बस स्टैंड रतिया के पास गश्त व चेकिंग पर मौजूद थी। उसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए न्यू बस स्टैंड रतिया के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया।
नियमानुसार मौके पर राजपत्रित अधिकारी को मोके पर बुलाकर काबू किए गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 545 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान हरपाल पुत्र तरसेम सिंह, निवासी वार्ड नंबर 17, शहर रतिया के रूप में हुई।
बरामदशुदा गांजा और आरोपी के खिलाफ थाना शहर रतिया में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाकर आरोपी को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
HSNCB आमजन से अपील करती है कि यदि उनके आसपास नशे की बिक्री, तस्करी या किसी भी प्रकार के अवैध नशा कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत सूचित tvकरें:
टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1933
HSNCB हेल्पलाइन: 90508-91508
NCB MANAS पोर्टल: ncbmanas.gov.in
सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
