बाराबंकी में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक, संगठन मजबूती और 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन

  • रिपोर्ट- कपिल सिंह राजपूत

Barabanki.जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा• कुंवर रघुराज प्रताप सिंह “राजा भइया” जी के निर्देशानुसार पार्टी के युवा प्रकोष्ठ एवम किसान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक पी•डब्लू•डी गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बलबीर सिंह शिवा ज़ी ,प्रदेश कार्यालय प्रभारी हितेश प्रताप सिंह पंकज सिंह के नेतृत्व मेँ सफलता पूर्वक संपन्न हुई।

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाबी ,प्रधान महासचिव अधिवक्ता मनोज सिंह के नेतृत्व मेँ पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने समीक्षा बैठक मेँ आये हुए सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं संगठन के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बलबीर सिंह शिवा ज़ी ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया जिसके लिए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए संगठन को पूरी तरह से मजबूत करने मेँ जुट जाए। आने वाले पंचायत चुनाव मेँ प्रत्याशियों को चुनाव म्मैदान मेँ उतारने को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये व बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। आगामी विधान सभा चुनाव 2027 मेँ जनसत्ता दल पूरी मजबूती से चुनाव मैदान उतरेगी और इसके लिये अभी से पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी तरह इस कार्य में लग जाए और क्षेत्र भ्रमण पर विशेष जोर दे।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रदेश कार्यालय प्रभारी हितेश प्रताप सिंह ने कहा कि कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया एक ऐसे जननेता है जिन्होने निर्दलीय के रुप में लगातार छह बार विधायक बनकर इतिहास बनाया और फिर जनसत्ता दल बिना किसी पार्टी के सहयोग के सातवीं बार एक ही सीट से जीत दर्ज कर नया इतिहास बनाया। वह एक ऐसे सर्वसुलभ जननेता है जो हमेंसा आमजन के लिये सदैव उपस्थित रहते है और उनकी हर स्थिति में मदद करते है । यह क्रम लगातार 33 वर्षों से चल रहा है जो किसी भी जननेता के लिये सम्भव नही है परंतु ऐसा किया है। उनके लिये राजनीति सेवा का एक माध्यम है । हमें उनका अनुसरण करना है औऱ इसी तरह सेवा भावना से कार्य करना हैं। भले ही हमारी पार्टी नई हैं लेकिन आज प्रदेश मेँ तीसरे नंबर की पार्टी हैं जिसका बिना गठबंधन के दो विधायक और एक एम एल सी हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी,प्रधान महासचिव अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बिजय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ रवींद्र कुमार मिश्र, जिलाध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ आदित्य नारायण जायसवाल, जिलाध्यक्ष अल्पo प्रकोष्ठ इम्तियाज अहमद, जिला उपाध्यक्ष आई पी सिंह, जिला महासचिव कलीम खान, राहुल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ उदयभान सिंह, अजय दास, जिला महासचिव किसान प्रकोष्ठ संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अल्पo प्रकोष्ठ ,आसिफ उस्मानी, शशांक वर्मा, राम किशोर मिश्रा, वीरेंद्र नाथ मिश्र, तेज बहादुर सिंह ,रणविजय सिंह,अभय सिंह एवं विनय सिंह सहित सम्मानित पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण भारी संख्या में मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.