गेहूं की फसल में आगजनी के कारण हुए नुकसान का विवरण 28 अप्रैल तक दर्ज करवाएं प्रभावित गांवों के किसान

ऐलनाबाद, 20 अप्रैल ( एम पी भार्गव ): रबी 2025-26 में आगजनी के कारण गेहूं की फसल में हुए नुकसान का विवरण दर्ज करवाने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। जिला के 13 गांवों के किसान, प्रभावित खसरा नंबर-किला नंबर के आधार पर 28 अप्रैल तक अपने नुकसान का विवरण पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं।
जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिला सिरसा की विभिन्न तहसीलों सिरसा, डबवाली, कालांवाली और ऐलनाबाद के कई गांवों में गेहूं की फसल को आगजनी से नुकसान हुआ है। इस नुकसान का आंकलन खसरा नंबर और प्रभावित क्षेत्र के आधार पर किया गया है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि सिरसा तहसील के गांव बग्गुवाली के खसरा नंबर 53//21, गांव मीरपुर के खसरा नंबर 9//4, 6, 7, 14, 15, 16, 17, 24, 25, 10//10, 11, 12, 19, 20, 21, 22/1, 22/2, 15//1, 2, 9, 10, 11/1/1, 11/1/2, 17/1/1, 16//5/2, 4, 5/1, गांव चामल के खसरा नंबर 126//16, 17, 20, 24, 25/1, 25/2, 127//21, 22, 145//1, 2, 9, 10, 11, 12, 146//4, 5/1, 5/2, 6, 15/2 से संबंधित प्रभावित किसान अपने नुकसान का विवरण दर्ज करवा सकते हैं।
इसी प्रकार गांव खाई शेरगढ़ के खसरा नंबर 69//18/1, 23, 78//3, 8, गांव खेरेकां के खसरा नंबर 39//11 तथा रामनगर के खसरा नंबर 41//1/2 शामिल हैं। इसी प्रकार तहसील डबवाली के गांव अबूबशहर में खसरा नंबर 314//3, कालांवाली तहसील के गांव फग्गू के खसरा नंबर 171//4/1, रंगा के 1//14 तथा गांव लहंगेवाला के खसरा नंबर 45//6, 7, 15, 46//1, 10 से संबंधित प्रभावित किसान अपने नुकसान का विवरण ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं।
इसी प्रकार ऐलनाबाद तहसील के अंतर्गत गांव ऐलनाबाद के खसरा नंबर 115//9, 10, 11, 12, 13 व 14, गांव भुर्टवाला में खसरा नंबर 11//5, 7, 8, 14 तथा ढाणी जटान में खसरा नंबर 128//12 व 19 से संबंधित प्रभावित किसान अपने नुकसान का विवरण दर्ज करवा सकते हैं।

 

कर्मचारियों ने स्व-गणना के तहत दर्ज किया विवरण  
ऐलनाबाद ,सिरसा, 21 अप्रैल ( एम पी भार्गव ): लघुसचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर कर्मचारियों को जनगणना के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना में परिवार की जानकारी भरवाना व  प्रक्रिया से अवगत करवाते हुए दूसरों को इसमें सहयोग के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान उपस्थित सभी कर्मचारियों ने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से जनगणना के प्रथम चरण से संबंधित विवरण दर्ज किए। कर्मचारियों डिजिटल माध्यम का उपयोग कर सटीकता के साथ डेटा अपलोड करने प्रक्रिया बारे जानकारी मिली । इस प्रक्रिया का उद्देश्य न केवल डेटा संकलन को पेपरलेस बनाना है, बल्कि इसे अधिक पारदर्शी और त्वरित भी बनाना है।
सभी कर्मचारी को ये बताया गया कि वे अपने आस-पड़ोस और आम नागरिकों को भी स्व-गणना के प्रति जागरूक करें। उन्हें बताया गया कि वे लोगों की डिजिटल जानकारी भरने में सहायता करें ताकि जनगणना का यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य समय सीमा के भीतर पूरा हो सके।
विदित हो कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण में वर्तमान में मकानों की सूचीकरण और गणना का कार्य किया जा रहा है। सरकार ने आम जनता को डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी भरने का विकल्प दिया है। नागरिक आगामी 30 अप्रैल तक आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना विवरण अपलोड कर सकते हैं।
अधिकारियों ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस डिजिटल अभियान का हिस्सा बनें और 30 अप्रैल की समय सीमा से पूर्व अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.