नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में दिखा जोश, छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला

  • रिपोर्ट: मनीष कुमार

दुद्धी(सोनभद्र)। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं और अभिभावकों ने मिलकर नारी शक्ति मानव श्रृंखला का निर्माण किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए महिला सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में आयोजन के दौरान जागरूकता का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, समाज में महिलाओं की भूमिका को उजागर करना और नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। विद्यालय परिवार और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.