फरीदाबाद: हरियाणा सरकार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के दिन सवेतन अवकाश की घोषणा की

सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा मतदान के दिन अवकाश

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार ने दिल्ली विधानसभा 2025 के आम चुनाव के लिए मतदान के दिन, 5 फरवरी, 2025 (बुधवार) को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, बोर्ड और निगमों में कार्यरत उन कर्मचारियों को सवेतन अवकाश/विशेष आकस्मिक अवकाश देने की घोषणा की है, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। यह जानकारी जिलाधीश विक्रम सिंह ने दी।

निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारी भी होंगे हकदार
डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा में स्थित विभिन्न कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को भी यदि वे दिल्ली में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, तो उन्हें भी धारा 135-बी के तहत सवेतन अवकाश का हक मिलेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.