फरीदाबाद: ड्यूटी में बेहतरीन कार्य करने वाले 12 पुलिसकर्मी सम्मानित

पुलिस उपायुक्त NIT ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह ने आज ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इन पुलिसकर्मियों को उनकी निष्ठा, समर्पण और पेशेवर कार्यशैली के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित पुलिसकर्मियों की सूची
सम्मानित पुलिसकर्मियों में शामिल हैं:

  • इंस्पेक्टर आजाद, थाना प्रभारी, सेक्टर 58
  • विनोद कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी, सेक्टर 21D
  • नीरज, पुलिस चौकी इंचार्ज, ग्रीनफील्ड
  • ASI तोताराम, थाना सेक्टर 58
  • ASI सुभाष चंद्र, थाना सेक्टर 58
  • HC रूपेश, थाना सेक्टर 58
  • ASI सोनिका, महिला थाना, NIT
  • ASI मनोज, पुलिस चौकी सेक्टर 21D
  • HC संदीप, पुलिस चौकी सेक्टर 21D
  • L/CT सरला, थाना NIT
  • ASI अरविंद मोहन, थाना सूरजकुंड
  • ASI भूपेंद्र, थाना सेक्टर 58

प्रशंसा पत्र देने की वजह
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों को नशा विक्रेताओं के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही, आम जनता के बीच विश्वास स्थापित करने, और आदतन अपराधियों की धरपकड़ जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह ने सभी को भविष्य में भी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.