रामपुर में पालतू बिल्ली ‘बबली’ के लापता होने से परिवार परेशान, 25 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, 5 हजार रुपये का इनाम घोषित

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर में पालतू बिल्ली ‘बबली’ के लापता होने से परिवार बेहाल, 25 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, सूचना देने वाले के लिए 5 हजार रुपये का इनाम घोषित बबली के परिवार की उदासी अच्छी नहीं जा रही लोगों से परिवार कमल सैनी पूरे क्षेत्र में घूमते नजर आ रहे हैं।

रामपुर मे स्वार/मसवासी निकट मिलक के नो खरीद के निवासी कमल सैनी के परिवार की बबली जो परिवार के सदस्य बन चुकी थी । परिवार मेंबर मैं इतना प्यार मिलता था जिसमें परिवार में एक उदास चेहरा दिखाई दे रहा है परिवार में बबली के पीछे परिवार ने दो-तीन दिन से खाना भी नहीं खा पा रहे हैं ठीक से बबली से इतना प्रेम लगाओ पहली बार देखने को मिला है यह एक सलाहनीय इंसानियत की एक मिसाल बन चुका है। प्रेम और प्यार एक कैसा होता है जीवन में जो इंसानियत सिखाती है की मोहब्बत कोई भी हो वह एक फूल की काली की तरह बबली परिवार की खोल थी बबली रामपुर से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार अपनी पालतू बिल्ली के लापता होने से पिछले 25 दिनों से परेशान और उसकी तलाश में दिन-रात जुटा हुआ है। परिवार ने अब लोगों से मदद की अपील करते हुए बिल्ली की जानकारी देने वाले के लिए 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी कर दी है।

रामपुर में रहने वाले एक परिवार की पालतू बिल्ली ‘बबली’ पिछले करीब दो वर्षों से उनके साथ रह रही थी। परिवार के मुताबिक बबली सिर्फ एक जानवर नहीं बल्कि उनके घर का सदस्य बन चुकी थी। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी उससे बेहद लगाव रखते थे और वह पूरे परिवार के जीवन का हिस्सा बन गई थी।

करीब 25 दिन पहले बबली अचानक घर से गायब हो गई। शुरुआत में परिवार को लगा कि वह आसपास घूमकर वापस लौट आएगी, लेकिन दिन बीतते गए और बबली का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश के लिए हर संभव प्रयास शुरू कर दिए।

परिवार ने मोहल्लों, गलियों और बाजारों में खोजबीन की, लोगों से संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद बबली की तस्वीर वाले पोस्टर जगह-जगह लगाए गए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उसकी पहचान कर सकें और उसकी तलाश में मदद मिल सके।

परिवार ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति बबली के बारे में सही जानकारी देगा या उसे खोजने में मदद करेगा, उसे 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

परिवार का कहना है कि बबली के लापता होने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। बच्चे हर दिन उसके लौटने का इंतजार कर रहे हैं और परिवार को अब भी उम्मीद है कि उनकी प्यारी बबली जल्द ही उनके बीच वापस लौटेगी।

फिलहाल परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को ‘बबली’ दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क कर परिवार की मदद करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.