नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार

रामपुर। थाना गंज कोतवाल विजयपाल सिंह ने 420 कुतुबुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। रामपुर की थाना गंज पुलिस ने 420 में कुतुबुद्दीन पुत्र रमजानी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने कुतुबुद्दीन पर 25 लाख रुपए छल कपट करने का गंभीर आरोप लगाया है जबकि थाना गंज पुलिस ने 59 हज़ार रूपये के साथ गिरफ्तार किया है। पीड़ित कुलदीप ने थाना गंज पर 14 जून को तहरीर दी थी। उस तहरीर के आधार पर धारा 406 420 का मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने पैसे की बरामदगी के आधार पर 411 धारा की वृद्धि कर आवश्यक कार्रवाई की है रामपुर एसपी राजेश द्विवेदी ने थाना गंज पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वहीं एसपी ने पत्रकारों को बताया 59 हज़ार रूपये कैश,सैमसंग गैलेक्सी S10 मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस,एक पैन कार्ड, एक एटीएम कार्ड, दो सिम, दो फोटो,बोलेरो रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 38 जे बरामद किया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.